हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी। वुड्सलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'इन्वेस्टिचर सेरेमनी' का आयोजन किया गया। नई छात्र परिषद का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक अखिलेश धोनी ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बैच और अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया। सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी में कक्षा 12 के दीक्षित जीना को 'हेड बॉय', महिमा जोशी को 'हेड गर्ल' चुना गया। जय भट्ट व हिमानी खाती को स्पोर्ट्स कैप्टन, जतिन धानिक व गुनगुन दफौटी को अनुशासन प्रभारी, कक्षा 11 की रिया जोशी एवं दिया पनेरू को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...