अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिले के गांव आलमपुर सुबकरा की निवासी दीक्षा सारस्वत ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करते हुए नायब तहसीलदार पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। गुरुवार को दीक्षा ने विकास भवन में सीडीओ योगेंद्र कुमार का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीडीओ ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। दीक्षा की सफलता यह दर्शाती है कि सीमित संसाधनों में भी यदि सही दिशा, मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम हो तो उच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका अगला लक्ष्य एसडीएम पद प्राप्त करना है, जिसके लिए वह आगे भी अपनी तैयारी जारी रखेंगी। इस दौरान दीपक सारस्वत, नीतू सारस्वत, हितेश कुमारी भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.