महाराजगंज, दिसम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा स्थित हनुमान मंदिर में चार दिवसीय पांच कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। अंतिम दिन दीक्षा संस्कार समेत पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के सारे संस्कारों को बताते हुए कथावाचक प्रियंका नायक ने विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार, अन्नप्रासन संस्कार, नामकरण संस्कार के साथ-साथ नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। इस दौरान रामजन्म भारती, निर्मला गिरी, महेंद्र यादव व पूनम ने गुरुदक्षिणा के रूप में अपने संतानों के विवाह बिना दहेज के करने का संकल्प लिया। 51 कन्याओं का चरण पखार उनको भोजन कराया गया। भंडारे का आयोजन किया गया। संध्या काल को 108 दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं किशारियों ने भक्ति व आस्था के साथ भाग लिया। इस दौरान मुख्य यज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.