दीक्षा मेवाड़ी पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के तहत एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर विलुप्त होती जैव प्रजातियों और उनके संरक्षण का संदेश दिया। जीव विज्ञान प्रवक्ता नीतू उपाध्याय ने छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण सप्ताह मनाए जाने के ऐतिहासिक संदर्भ और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें दीक्षा मेवाड़ी ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा एवं खुशी बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य तनुजा जोशी, नंदौर वन विभाग के टीम सदस्यों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- वन्यजीव संरक्षण पर विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.