कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर। इस्कॉन के वरिष्ठ संन्यासी वैष्णव स्वामी महाराज ने रविवार को 110 भक्तों को दीक्षा प्रदान की। इस अवसर पर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के स्वाधाम गमन लीला पर विशेष व्याख्यान दिया और श्री कृष्ण और बलराम की मथुरा लीला का वर्णन किया। दीक्षा महोत्सव में भक्तों ने आध्यात्मिक गुरु से दीक्षा ग्रहण कर पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण से अपने संबंध को पुनः स्थापित किया। मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभुजी ने सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.