धनबाद, फरवरी 19 -- बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल की ओर से बुधवार को अन्नपूर्णा हॉल कोयला नगर में आसपास के क्षेत्रों के दिव्यांग बच्चों के बीच श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। दीक्षा महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया तथा नीता कुमार ने संयुक्त रूप से यंत्र का वितरण किया। अर्चना अग्रवाल ने कहा कि दीक्षा महिला मंडल सदैव समाजोपयोगी एवं जनहितकारी गतिविधियों में अग्रणी रहा है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को यथासंभव सहयोग एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। कार्यक्रम में सीएमओ, सीएचडी डॉ बंदना, वरीय चिकित्सा विशेषज्ञ (ईएनटी) डॉ प्रदीप कुमार तिवारी, अभिजीत मित्रा, शमरेज अली ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.