धनबाद, मई 16 -- गर्मी में राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएमडी आवास के समीप दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल की ओर से पनशाला की व्यवस्था की गई। उद्घाटन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने किया। इस पनशाला में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए घड़े का ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही इस अवसर पर राहगीरों को छाछ, फल और शॉल भी प्रदान किए गए। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में यह पहल न केवल लोगों को त्वरित राहत प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति मंडल की संवेदनशीलता को भी प्रदर्शित करती है।इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया, संचिता रॉय आदि भी उपस्थित थीं। कहा गया कि दीक्षा महिला मंडल का यह प्रयास न केवल गर्मी में राहत पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि समाज में सेवा, ...