दीक्षा दिवस पर आचार्य विनिश्चय सागर का शामली में भव्य मंगल प्रवेश
शामली, मई 25 -- कस्बा जलालाबाद से रविवार को पूज्य वाक्ककेसरी आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महा मुनिराज का बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश शामली स्थित दिगम्बर जैन धर्मशाला में हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर आचार्य श्री का स्वागत किया। रविवार को आचार्य श्री का दसवां दीक्षा दिवस भी शामली में अत्यंत श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शामली सहित पानीपत, करनाल, दिल्ली, सरूरपुर, बड़ौत और कैराना आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रवचन सुनकर धर्म लाभ प्राप्त किया। अपने मंगल प्रवचन में आचार्य ने कहा कि जीवन को महान बनाने के लिए केवल घर, साधन और बाहरी सुख-सुविधाओं को सजाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों का विकास करना भी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- दीक्षा दिवस पर आचार्य विनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.