दीक्षारम्भ कार्यक्रम में छात्राओं को समितियों की दी गई जानकारी
बहराइच, जुलाई 30 -- बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम चल रहा है। चौथे दिन प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी के मार्गदर्शन में आईक्यूएसी द्वारा नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं गतिविधियों से परिचित कराया गया। क्रीड़ा समिति की प्रभारी कु. आकांक्षा पटेल एवं डॉ. रूही ने खेलकूद गतिविधियों एवं वार्षिक प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनीषा खन्ना ने बालिका हेल्थ क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानसिक कल्याण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. निधि मल्ल ने करियर काउंसलिंग, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दीक्षारंभ समारोह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.