दीक्षारंभ में विद्यार्थियों को बताया संविधान का महत्व
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चाणक्य पीजी कॉलेज में दीक्षारंभ-2026 के द्वितीय दिवस पर 'भारतीय संविधान का एक अवलोकन' विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका, मौलिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी ने मुख्य वक्ता मोतीलाल नेहरू रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. जेएन मिश्रा का स्वागत कर किया। प्रो. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान शासन संचालन का दस्तावेज होने के साथ नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों, स्वतंत्रता, समानता और न्याय की आधारशिला है। उन्होंने प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति-निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्य और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.