हल्द्वानी, जनवरी 2 -- हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र और अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तेजस ने एशियन स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुवाहाटी (असम) में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित 14वीं नेशनल स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में तेजस ने 8 वां स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 वर्ग में खेलते हुए 8 वर्षीय तेजस तिवारी ने 9 मुकाबलों में 6 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 6.5 अंक अर्जित किए। इस आधार पर तेजस का चयन एशियन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ। तेजस जुलाई 2023 में सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनकर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। नवंबर 2025 में उन्होंने मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया था।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.