हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- भावना कोहली हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के होनहार शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। तेजस को यह प्रमाणपत्र 'सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी' बनने के लिए दिया है।तेजस ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि जून 2023 में मात्र 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की आयु में हासिल की थी। हालांकि रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि जून 2024 में हुई, लेकिन 7 अप्रैल 2026 को प्रमाणपत्र प्राप्त होने के साथ ही इसे औपचारिक रूप से सार्वजनिक किया गया है। महज साढ़े तीन साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू करने वाले तेजस इससे पहले वर्ष 2024 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संबंधित एक उपलब्धि भी अपने नाम कर चुके हैं। वर्तमान में तेजस हल्द्वानी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं। उनकी इस स्वर्णिम सफलता ...