दीक्षांत समारोह से पहले विवि में व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी
मेरठ, जुलाई 14 -- 38वें दीक्षांत समारोह के सफल, सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर चौधरी चरण सिहं विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों, निदेशकों, अधिष्ठाताओं, अधिकारियों एवं विभिन्न प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए। बैठक में सभी विभागों और कार्यालयों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक कक्ष के बाहर स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित नाम-पट्ट लगाए जाएं। कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, कार्यालयों, सेमिनार कक्षों और कॉमन रूम में फर्नीचर व्यवस्थित एवं उपयोग योग्य स्थिति में रखा जाए। कार्यालयों और प्रयोगशालाओं के अभिलेख, रजिस्टर तथा छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिकाएं सुव्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- दीक्षांत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.