मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- कस्बा भोकरहेड़ी स्थित मदरसा इजहारूल उलूम में गुरुवार की शाम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्ण कुरान को कंठस्थ करने वाले पांच हाफिज़े कुरान हुए छात्रों मौ. हसन, मौ. हारिस, मोहम्मद जुनेद, अयान सिकंदर व मौ. अबूबक्र को पगड़ी बांधकर दीक्षा दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति दारूल उलूम देवबन्द मे उस्तादे हदीस मौलाना अय्यूब ने इस अवसर पर कुरान की महत्ता पर प्रकाश डाला। मदरसा प्रबंधक मौलाना अहमद हसन ने शिक्षा,संस्कार, कुशल व्यवहार,दया भावना आदि पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कारी अब्दुल कलाम, कारी मौ. गययूर, कारी मौ. सुहैल,कारी, कारी मौ.ज्ञासुद्दीन,मौ.आबिद,मौ. फुरकान,हाफिज जमीर हसन, मौलाना जीशान,मुफ्ती मौ.फरीद,मौलाना मुईनुद्दीन, अब्दुस्समद,कारी गुलसनव्वर व सभासद मुस्तकीम अब्बासी, डॉ.अलीशेर अंसारी,अकरम मलिक,का...