बलिया, जुलाई 12 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को आयोजित हो रहा है। इसमें सत्र 2025-26 में विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। गोल्ड मेडलिस्ट के साथ ही कोर्स और विषयवार टॉप टेन मेधावियों की सूची भी अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यदि दोनों सूचियों पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपना आवेदन पत्र उचित प्रमाण के साथ 16 जुलाई तक विश्वविद्यालय के ई-मेल पर भेजना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी उसके बाद प्राप्त होने वाला कोई आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा और सूच...