रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित 37वां दीक्षांत समारोह उपलब्धियों और उत्साह का शानदार संगम बन गया। गांधी हॉल में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की मौजूदगी में 1395 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन से निकली गरिमामयी शोभायात्रा के साथ हुई, जो दीक्षांत सभागार तक पहुंची। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और विश्वविद्यालय गान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। मंच पर कृषि मंत्री गणेश जोशी और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों की प्रतिभा का खास सम्मान किया गया। एक छात्र को कुलाधिपति स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.