मोतिहारी, अप्रैल 7 -- हरसद्धिि, एक संवाददाता महात्मा गांधी केंद्रीय वश्विवद्यिालय के प्रेक्षागृह में आयोजित शनिवार को तृतीय दीक्षांत समारोह में हरसद्धिि प्रखंड के दुदही गांव निवासी मेधावी छात्र अभ्यानंद को एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी में विभागीय टॉपर बनने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया। छात्र अभ्यानंद, अधिवक्ता विजय कुमार के सुपुत्र हैं । यह सम्मान वश्विवद्यिालय के कुलपति द्वारा प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महावीर सरस्वती शिशु वद्यिा मंदिर की अध्यक्ष श्रीमती रंजीत गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अभ्यानंद की सफलता पूरे वद्यिालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। गांव और क्षेत्र में भी अभ्यानंद की इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा बताया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.