नई दिल्ली, अगस्त 18 -- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) ने घोषणा की कि टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी.एस. प्रमेश 22 अगस्त को होने वाले संस्थान के 86वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। टीआईएसएस से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के कार्यालय ने संस्थान को जानकारी दी कि नवंबर तक उनका कार्यक्रम पूरी तरह व्यस्त है। इसलिए वह दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।इससे पहले सीजेआई सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाया गया था। लेकिन कार्यक्रम से पहले संस्थान ने अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे स्थगित कर दिया था। यह भी पढ़ें- TISS के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे CJI सूर्यकांत, आखिरी वक्त में बदला फैसला इसके बाद ऐसी अटकलें लगने लगी थीं...