पाकुड़, अप्रैल 1 -- पाकुड़। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भैया और बहनों को सत्र 2025- 2026 दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दिवाकांत मंडल (नगर संघ संचालक, पाकुड़) उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना कर किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य संदीप झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचय कराया। मुख्य अतिथि दिवाकांत मंडल ने दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने वाले अभिभावक, आचार्य/आचार्या, भैया-बहनों को शुभकामनाएँ दी। तत्पश्चात भैया- बहनों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और उन्हें प्रगति पत्र विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सचिव राजेंद्र कुमार महतो ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन प्राप्त करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.