प्रयागराज, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार सुबह 10 बजे सरस्वती परिसर के अटल प्रेक्षागृह में होगा। अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि शास्त्रीय एवं लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी दीक्षांत उद्बोधन देंगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में शिक्षार्थियों को 26 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बुधवार को मीडिया को बताया कि दिसम्बर-2025 सत्र तथा जून-2026 सत्र में उत्तीर्ण 30886 शिक्षार्थियों को उपाधि दी जाएगी। उपाधियां डिजीलॉकर पर उपलब्ध होगी। समारोह में देव इन्द्रावती महाविद्यालय आंबेडकर नगर के अध्ययन केन्द्र की बीएससी की छात्रा रम्या सिंह को कुलाध...