लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । शहर के कबैया क्षेत्र स्थित श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि मंच संचालन एवं अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने की। समारोह के दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इंटर आर्ट्स की छात्रा रिया कुमारी ने जिला स्तर पर छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, वहीं उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 468 अंक लाकर स्कूल में टॉप किया था। इसी तरह काजल ने इंटर परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में जिला ...