अमरोहा, अप्रैल 3 -- ​हसनपुर। गुरुवार को नगर के गोल्डन पेटल्स इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत समारोह हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों पर सम्मानित कर भविष्य की नई चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। ​मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के संस्थापक व चेयरमैन और एसबीएम पीजी कॉलेज के एमडी खुर्रम आजाद खान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। बच्चों को अनुशासन व कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान एसबीएम पीजी कॉलेज के प्रेसिडेंट शहजाद खान और डायरेक्टर दानिश खान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अफजल सिद्दीकी ने आभार व्यक्त...