देवरिया, अप्रैल 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के सोंदा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने नृत्य व भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व विशिष्ट अतिथि शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जे.एन.पांडेय रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। यूकेजी के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके बाद एलकेजी के छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं यूकेजी के छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया। विद्यालय की छात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.