शामली, जनवरी 24 -- शामली। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रांगण में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक प्रसन्न चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों से पास आउट छात्राओं को डिप्लोमा एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षा महिला सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से छात्राएं रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकती हैं। समारोह के दौरान विभिन्न ब्रांचों की टॉपर छात्राएं श्रुति सैनी, निक्की, सोनिया चौहान एवं आंशिका वशिष्ठ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल व प्रमाण पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.