बिहारशरीफ, मार्च 29 -- नालंदा विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों के लिए तैयार किए गए हैं अहिंसा व भागलपुरी रेशम के वस्त्र राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय मंगलवार को आयोजित होने वाले द्वितीय दीक्षांत समारोह में एक नई और स्वदेशी परंपरा की शुरुआत करने जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिरकत करेंगी। इस ऐतिहासिक मौके पर भारी-भरकम औपनिवेशिक गाउन की पुरानी अंग्रेजियत वाली परंपरा को खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह छात्रों और अतिथियों के लिए भारतीयता और पर्यावरण संरक्षण को दर्शाने वाले विशेष स्वदेशी परिधान तैयार किए गए हैं। समारोह में डिग्री लेने वाले सभी विद्यार्थी खादी के परिधान पहनेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के लिए अहिंसा रेशम (पीस सिल्क) और बिह...