दीक्षांत समारोह में केआईटीएम के पांच विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक
रुद्रपुर, जून 19 -- खटीमा, संवाददाता। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, खटीमा के पांच विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के लगभग 20 हजार विद्यार्थियों में से 121 मेधावी विद्यार्थियों को अपने-अपने पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के जिन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिले, उनमें सपना जोशी (बीएससी आईटी), राहुल मुंडेला (सीटीएचएम), अमन पांडेय (सीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.