मुंगेर, अगस्त 12 -- मुंगेर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सह राज्यपाल के शामिल नहीं होने से कई छात्र-छात्राओं में मायूसी दिखी। उपाधि और मेडल प्राप्त करने पहुंचे विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि, उन्हें कुलाधिपति के हाथों सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। लेकिन सोमवार देर शाम कुलाधिपति का कार्यक्रम रद्द होने के कारण वे समारोह में शामिल न हो सके। हालांकि, कुलाधिपति की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर कुलपति प्रो. संजय कुमार ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को उपाधि एवं मेडल प्रदान किए। छात्रों ने कहा कि, दीक्षांत समारोह उनके शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण अवसर है और कुलाधिपति के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए यादगार अनुभव होता। यह भी पढ़ें- मुंगेर विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह शुरू इसके बावजूद समारो...