दीक्षांत समारोह में अमित को मिली पीएचडी की उपाधि
मथुरा, अगस्त 6 -- डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में मथुरा के अमित शर्मा को अकाउंटेंसी एंड लॉ कॉमर्स विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें समारोह में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा दिया गया। अमित शर्मा वर्तमान में मथुरा के प्रतिष्ठित सेंट डोमिनिक स्कूल में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कॉमर्स विषय का अध्यापन करा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और मथुरा के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। अमित शर्मा माता प्रसाद शर्मा के छोटे सुपुत्र हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, सहयोगियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Mathura News: तीन गोल्ड मेडल हासिल करने पर मोहिनी का अभिनंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.