पीलीभीत, अगस्त 5 -- पीलीभीत। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षान्त समारोह में पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज की छात्रा अंजू देवी ने एमएससी गृहविज्ञान मानव विकास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उपलब्धि के लिए उन्हें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उप्र सरकाार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, केंद्र सरकार डॉ. राकेश कुमार, एसएस विश्वविद्यालय, शाहजहाँपुर के कुलपति प्रो. पीबी सिंह तथा रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह सहित अनेक शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक एवं उपाधियाँ प्रदान कर सराहा। यह भी पढ़ें- सकारात्मक सोच और बे...