दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों के लिए कड़े निर्देश जारी, काले कपड़े पहनने पर रोक
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं, पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ताओं और स्नातकोत्तर विभाग के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचना और निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमर कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी संबंधित विद्यार्थियों को 29 सितंबर को प्रातः 09:00 बजे तक विश्वविद्यालय के वीर शहीद पोटो हो सभागार में अनिवार्य रूप से अपना स्थान ग्रहण करना होगा। समारोह के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ सख्त नियम भी तय किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को अपना मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर रखना होगा। इसके अलावा सभागार के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.