मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत कम दिख रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 26 मई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, लेकिन अबतक मात्र 25 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है।

समारोह की जानकारी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आगामी 3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सत्र 2022-25, पीजी सत्र 2023-25 एवं 2024-26, बीएड सत्र 2023-25, बीसीए एवं बीबीए सत्र 2022-25, बायोटेक सत्र 2021-24, बी-फार्मा सत्र 2020-24 तथा एलएलबी सत्र 2020-25 के सफल विद्यार्थियों से...