आरा, जनवरी 21 -- आरा, निप्र। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आगामी 28 जनवरी को आयोजित होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह को लेकर विवि मुख्यालय के कार्यालय पीजी विभाग की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कुलसचिव प्रो राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि 28 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी को देखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी को विश्वविद्यालय मुख्यालय, परीक्षा शाखा एवं सभी स्नातकोत्तर विभाग खुले रहेंगे। बता दें कि 23 को सरस्वती पूजा और 24 जनवरी कर्पूरी जयंती पर अवकाश था, जबकि 25 को रविवार है। दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी होनी है, जिसके मद्देनजर अवकाश स्थगित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.