दीक्षांत समारोह के लिए मुक्त विवि में पंजीकरण शुरू
प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने 17 जुलाई को प्रस्तावित 21वें दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। समारोह में दिसंबर 2025 तथा जून 2026 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। उपाधि प्राप्तकर्ता एवं पीएचडी उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को 15 जुलाई तक 200 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना है।समारोह के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। पुरुष शिक्षार्थियों को सफेद कुर्ता-धोती अथवा सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आना होगा जबकि महिला शिक्षार्थियों के लिए हल्के पीले रंग की मैरून बार्डर वाली साड़ी एवं ब्लाउज अथवा सलवार-कुर्ता पहनना अनिवार्य है। शुल्क की रसीद दिखाकर 16 जुलाई को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सरस्वती परिसर से अंगवस्त्र प्राप्त करना होगा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.