भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में 24 अप्रैल को नवम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) पहली बार शिरकत करेंगे। कर्पूरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संभावित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें ऑडिटोरियम और नवनिर्मित स्विमिंग पूल (तरणताल )शामिल रहा। बताया गया है कि राज्यपाल स्विमिंग पूल (तरणताल) का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। वहीं, सुरक्षा पुख्ता करने के लिए करीब डेढ़ दर्जन दंडाधिकारियों की तैनाती की तैयारी है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.