दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने को हुआ रिहर्सल
सिद्धार्थ, जून 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 29 जून को आयोजित होने वाले 10वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को व्यापक रिहर्सल कराया गया। कुलपति प्रो. कविता शाह के निर्देशन में राजभवन से आई टीम की मौजूदगी में समारोह की सभी गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया और तैयारियों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।रिहर्सल के दौरान विद्वत पदयात्रा, शैक्षणिक शोभायात्रा, अतिथियों के आगमन, पुरस्कार एवं उपाधि वितरण सहित समारोह के प्रत्येक कार्यक्रम का क्रमवार अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की समयबद्धता, मंच संचालन और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि समारोह पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न कराया जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.