मथुरा, मार्च 11 -- मथुरा, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के पंचदश दीक्षांत समारोह में उपाधियों और मेडलों की बरसात हुई तो विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। यहां कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 177 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं, जिनमें 69 पशु चिकित्सा स्नातक, 29 जैव प्रौद्योगिकी स्नातक, 74 स्नातकोत्तर विद्यार्थी तथा 5 पीएचडी शोधार्थी शामिल थे। इनके अलावा 14 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 04 को रजत और 02 को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का शुभारंभ शैक्षणिक शोभायात्रा व राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के गायन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा उनको प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.