नई दिल्ली, मई 14 -- डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) के 14वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 1030 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। यह डिग्री विद्यार्थियों को उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रदान की। इनमें 331 स्नातक उपाधियां, 640 स्नातकोत्तर उपाधियां, 48 पीएच.डी. तथा 11 स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किए गए। हमारे पीएच.डी. स्नातकों में 72.92 प्रतिशत महिलाएं हैं तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 62.62 प्रतिशत छात्राएं हैं।

समारोह के महत्व इस अवसर पर उपराज्यपाल एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार तरनजीत सिंह संधू ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो एक शैक्षणिक यात्रा के समापन और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 17...