आगरा, मार्च 23 -- बलूनी पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष डॉ. नवीन बलूनी ने किया। पारंपरिक गाउन और कैप पहने नन्हे सितारों ने जब अपने ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्राप्त किए, तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। प्रिंसिपल डॉ. संजय बंसल ने सभी नन्हे स्नातकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अमृता यादव, मनीष अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...