कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा उत्कृष्ट अध्यापन व शैक्षणिक योगदान के लिए चार शिक्षकों को भी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल देंगी। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि यह सम्मान हर साल दीक्षांत में दिया जाता है। इसका उद्देश्य अध्यापन, शोध, अकादमिक नवाचार एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। इस साल क्राइस्टचर्च कॉलेज के रसायन विभाग की प्रो. मीत कमल द्विवेदी, आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. शिखा वर्मा, डीएवी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. सुर...