बक्सर, जुलाई 7 -- - मोतिहारी, रोहतास और बेतिया की महिला प्रशिक्षुओं ने परेड में बिखेरा अनुशासन: - भ्रष्टाचार से दूर रहकर गरीबों की सेवा का दिलाया संकल्प: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। सूत्र। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी)-4 के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को वर्ष 2025-26 बैच की 954 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस समारोह में महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने आकर्षक मार्चपास्ट और परेड का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। समारोह में प्रशिक्षुओं के परिजनों एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: गर्व और अनुशासन के साथ पहनें वर्दी : आईजीसमारोह का मुख्य अतिथि समारोह ...