दीक्षांत परेड पूर्व प्रशिक्षु जवानों का दिखा शौर्य व अनुशासन
बगहा, मई 18 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। 20 मई को आयोजित होने वाले बिहार पुलिस के 227 नवप्रशिक्षुओं के दीक्षांत परेड समारोह को लेकर रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान जवानों ने अनुशासन, साहस और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय उप महानिरीक्षक हरी प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने नवप्रशिक्षित जवानों की अनुशासित प्रस्तुति, समर्पण और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण जवानों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा। रिहर्सल के दौरान जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट, मास पीटी, टैटू ड्रिल, वॉल्टिंग, मल्लखंभ तथा हथियार संचालन की दक्षता का प्रदर्शन किया। वहीं डॉग शो भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.