गाजीपुर, अप्रैल 24 -- गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आयोजित होने वाली दीक्षांत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास शुक्रवार को एसपी डॉ. ईरज राजा के नेतृत्व में किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुए इस पूर्वाभ्यास में रिक्रूट आरक्षियों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट्स के टर्न आउट, ड्रिल तथा अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इन निर्देशों में परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई शामिल थे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.