वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को 491 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। महिला आरक्षियों को नौ महीने तक बाह्य और आंतरिक सुरक्षा की फिजिकल-पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी गई थी। पासिंग आउट परेड में कुल 18 टोलियों में आरक्षी शामिल थीं। इसमें प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम परेड कमांडर रेनू, द्वितीय रोशनी गुप्ता और तृतीय रोशनी देवी सहित कुल 18 महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आरक्षियों के परिवारजन भी मौजूद थे। पासिंग आउट परेड और शपथ ग्रहण के बाद आरक्षियों ने अपने परिजनों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.