मेरठ, जून 12 -- 22 जुलाई को प्रस्तावित चौ. चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह के मेधावियों के नाम से पर्दा उठना शुरू हो गया है। विवि ने 40 पाठ्यक्रमों के टॉप-3 संभावित मेधावियों की सूची जारी कर दी हैं। टॉप-3 के इन मेधावियों के नंबरों पर यदि किसी छात्र को आपत्ति है तो वह विवि में दर्ज करा सकता है। जून के आखिर तक विवि अधिकांश पाठ्यक्रमों के मेधावियों की सूची कर देगा। आपत्तियों के बाद विवि अंतिम प्रतिभा सूची जारी करेगा। इस सूची में केवल एक टॉपर का नाम दर्ज रहेगा। विवि ने कॉलेज एवं संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों से जारी सूची को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इन पाठ्यक्रमों में जारी हुई है मेरिट सूची यह भी पढ़ें- स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को मिली राहत, अब 13 जून तक होगा दाखिलाकोर्सों की मेरिट सूची विवि ने कैं...