दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल सेपक टाकरा लीग में बना विजेता
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को आयोजित अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग-2026 में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-0 से हराकर खिताब जीता। भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हल्द्वानी शहर के विभिन्न स्कूलों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। सेमीफाइनल मुकाबले में यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-0 और दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यहां द सेपक टाकरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.