हल्द्वानी, जुलाई 13 -- भावना कोहली हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के 12 से अधिक विद्यालयों के करीब 300 छात्र-प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, बहस और समाधान प्रस्तुत करेंगे।विद्यालय के प्रबंधक समित टिक्कू ने कहा कि डिसमन 6.0 केवल शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, शोध, तार्किक चिंतन, कूटनीतिक समझ और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से हर चुनौती का सामना धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विवेक राय ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है।

हिंदी हिन्दुस्त...