कानपुर, सितम्बर 26 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. गौर हरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) के शनिवार को हुए 30वें दीक्षांत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंजलि सिंह को प्रतिष्ठित चेयरमैन स्वर्ण पदक प्रदान किया गया जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अंजुम वर्मा को चेयरमैन रजत पदक से सम्मानित किया गया। जीएचएस-आईएमआर परिसर में हुए समारोह में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतीक पहलाजानी को चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता सिंह तथा पंचम स्थान प्राप्त करने वाली खुशी टंडन को मेधावी प्रमाण-पत्रों (मेरिटोरियस सर्टिफिकेट) से सम्मानित किया गया।समारोह में कुल 51 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किए गए, जिनमें 28 छात्राएं और 23 छात्र शामिल थे। 36 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 15 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्...