दि पेटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव
बोकारो, मार्च 8 -- दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में शनिवार के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान और उनके समर्पण को सम्मान देना था। इस अवसर पर महिलाओं की शक्ति और संघर्ष को दर्शाने वाले प्रेरणादायक वीडियो क्लिप दिखाए गए, जिन्हें देखकर महिला कर्मचारियों के बीच भावुक और चिंतनशील माहौल बन गया। कई शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गईं और सभी ने गर्व का अनुभव किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्थन की भावना के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.