मैनपुरी, अगस्त 27 -- थाना करहल क्षेत्र के दिहली सिरसागंज मार्ग पर ग्राम शाहजहांपुर के समीप गुरुवार को सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। नवजात शिशु की उम्र 4-5 दिन बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर करहल व बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंच गई। करहल प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय व असरोही चौकी इंचार्ज संजीव कुमार व बरनाहल थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमनाथ यादव, चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। जिसके बाद करहल पुलिस ने नवजात के शव को कब्जा में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही नवजात की मौत का कारण...