रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दिहाड़ी मांगने पर एक मजदूर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार और उसके परिजनों ने मजदूर को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संजय नगर खेड़ा निवासी आरती मंडल ने बताया कि उनके बेटे रोहित मंडल ने करीब डेढ़ माह पहले ठेकेदार भरत अधिकारी के यहां दिहाड़ी मजदूरी की थी, जिसके दो हजार रुपये बकाया थे। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। बताया गया कि आठ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरती के पति गणेश मंडल ठेकेदार के घर रुपये लेने पहुंचे। इस दौरान ठेकेदार के बेटे सूरज अधिकारी ने पहले उन्हें धक्का देकर बाहर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.